रामपुर में अदालत से बाहर निकलते ही पति ने कही ये बात तो पत्नी आसिया ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीट दिया

आमिर खान

13 Sep 2025 (अपडेटेड: 13 Sep 2025, 03:45 PM)

Rampur Viral News: रामपुर में अदालत के बाहर एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर उसे चप्पलों से पीटा. घटना का वीडियो अब वायरल है.

Rampur News

Rampur News

Google CTA

Rampur Viral News: रामपुर में अदालत के बाहर एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. इसके बाद जो हुआ उसे देख हर कोई चौंक गया. जानकारी मिली है कि तारीख लेकर अदालत के बाहर निकली आसिया नामक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया. विरोध करने पर गाली-गलौज की. इससे भड़की पत्नी ने चप्पल निकालकर शौहर की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों में बीच बचाव कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.   

यह भी पढ़ें...

अब तक ये सामने आया

बमनपुर खजुरिया क्षेत्र की रहने वाली महिला आसिया का निकाह खजुरिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुआ था. दोनों के बीच अनबन के बाद अलग होने की स्थिति आ गई है. महिला ने खर्चा वहन करने के लिए शौहर के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया. शुक्रवार को इसी प्रकरण में तारीख पर महिला अपनी मौसी के साथ अदालत आई थी. वहीं उसका शौहर अपने पिता के साथ न्यायालय पहुंचा था. तारीख होने के बाद दोनों पक्ष अदालत के बाहर आ गए. महिला का आरोप है कि उसके पति व ससुर ने उसे गालीगलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया.

आरोप है कि इसका विरोध करने पर पति व ससुर ने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद गुस्साई बीवी ने चप्पल निकाल ली. पति का कुर्ता पकड़कर चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इसमें पति का कुर्ता भी फट गया. मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई. वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: रामपुर में 10 बार प्रेमी संग भाग चुकी पत्नी ने पति के सामने रखी गजब मांग, उसने जोड़ लिए हाथ