रील-रीच के चक्कर में Youtuber ने कर डाले खतरनाक स्टंट, पुलिस ने देखा तो अकल ठिकाने लगा दी

आनंद राज

• 11:46 AM • 29 Apr 2024

Prayagraj News: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक दरवाजे पर लटका हुआ है और तेज रफ्तार में कार चल रही है. युवक को टैप से कार के दरवाजे पर लटकाया गया है और तेज रफ्तार में कार दौड़ाई गई है. दूसरी वीडियो में एक बाइक को कुछ युवक अपने ही हाथों से आग लगा रहे हैं. 

Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj Video, Prayagraj Reel, UP News, UP Viral News, प्रयागराज, प्रयागराज न्यूज, प्रयागराज रील, वायरल रील, रील

Prayagraj

Google CTA

UP News:  बदलते वक्त के साथ लोगों को सोशल मीडिया पर रील बनाना रास आ रहा है. लोगों को सोशल मीडिया पर रील देखना पसंद आ रहा है, लेकिन रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान से भी खेल रहे हैं और खतरनाक स्टंट भी करने लगे हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो प्रयागराज में वायरल हो रहे हैं. इस रील को देखकर हर कोई हैरान है और अब पुलिस यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने जा रही है.

यह भी पढ़ें...

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक दरवाजे पर लटका हुआ है और तेज रफ्तार में कार चल रही है. युवक को टेप से कार के दरवाजे पर लटकाया गया है और तेज रफ्तार में कार दौड़ाई गई है. दूसरी वीडियो में एक बाइक को कुछ युवक अपने ही हाथों से आग लगा रहे हैं. 

प्रयागराज के यूट्यूबर कर रहे खतरनाक स्टंट

पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज के यूट्यूबर कुछ ऐसे वीडियो बना रहे हैं, जिसे देख हर कोई सन्न है. ये लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं तो वही दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि यूट्यूबर का नाम सुमित दुबे हैं. सुमित दुबे ने अपने एक दोस्त को ही चलती कार में कार के दरवाजे पर पैकेजिंग टेप से लपेटकर उसके साथ स्टंट कर डाला. यहीं नहीं सुमित दुबे नाम के इस युवक ने स्टंट के चलते एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. 

सुमित का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.  बताया जा रहा है कि सुमित ने सोशल मीडिया में लाइक और अपनी रीच बढ़ाने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट किए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, सुमित  प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 

पुलिस ने कसा शिकंजा

बता दें कि इन वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दूसरी तरफ पुलिस ने रील में इस्तेमाल हुई कार को भी सीज कर दिया है.