बागपत में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते पति को जिंदा जलाया... पुलिस ने खोला ये राज

Baghpat murder case: उत्तर प्रदेश के बागपत में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी है. आरोप है कि पत्नी ने पहले पति को नशीला पदार्थ दिया और फिर सोते समय आग लगा दी. सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद पीड़ित की मौत हो गई.

यूपी तक

• 07:37 PM • 28 Jun 2026

follow google news

Baghpat murder case: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ऐसी खौफनाक घटना घटी है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते और इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति को आग के हवाले कर दिया है. मृतक पति का शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस गया था. जिसके चलते अस्पताल में सात दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद पति ने दम तोड़ दिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

अवैध संबंधों का हो गया था भंडाफोड़

यह पूरा मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र स्थित बिजवाड़ा गांव का है. कुछ साल पहले राजीव की शादी निशा से हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं. आरोप है कि निशा का काफी लंबे समय से पड़ोस में रहने वाले विक्रांत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक छोटा सा प्यारा सा परिवार होने के बावजूद, राजीव इस बात से अनजान था कि उसके घर में एक खौफनाक साजिश रची जा रही है. जब राजीव को निशा और विक्रांत के अवैध संबंधों की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया था.

नींद में पति को लगाई आग

राजीव का विरोध निशा और विक्रांत को खटकने लगा था. इसके बाद दोनों ने राजीव को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मन बना लिया. इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए 20 जून की रात का दिन चुना गया. निशा ने पहले अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया. जब राजीव बेसुध होकर सो गया, तो निशा ने प्रेमी विक्रांत के साथ मिलकर उसे आग के हवाले कर दिया. आग की लपटों में घिरा राजीव जब चीखने लगा, तो परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

राजीव की मौत के बाद उसके परिजनों ने पत्नी निशा पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि निशा और विक्रांत का पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हाल ही में यह बात सबके सामने आने लगी थी. परिजनों के मुताबिक, इसी वजह से दोनों ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. आरोप है कि दोनों ने एक साथ मिलकर राजीव को जान से मारने की पूरी कोशिश की है. परिजनों ने बताया है कि जब राजीव को आग लगाई गई थी, तब उसकी पत्नी निशा वहीं आराम से बैठकर सब कुछ देख रही थी. जब निशा ने देखा कि आग थोड़ी कम जल रही है, तो उसने खुद दोबारा आग लगा दी थी.

दोनों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी पत्नी निशा और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. शुरुआत में पुलिस ने यह मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया था. लेकिन अब राजीव की मौत के बाद पुलिस ने धाराओं में बदलाव कर दिया है. अब इन दोनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलेगा, जिसके तहत इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलना तय है.