आगरा में UP महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का नहीं हुआ सम्मान तो उन्होंने 'गुस्से' में CDO को दिया गुलदस्ता 

अरविंद शर्मा

• 01:22 PM • 01 Mar 2025

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव के समापन समारोह के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान नाराज हो गईं.

Agra News

Agra News

Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव के समापन समारोह के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान नाराज हो गईं. उनका गुस्सा तब सामने आया जब कार्यक्रम में मंच से उनके नाम की घोषणा भाजपा विधायकों के बाद की गई.  इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बबिता चौहान को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रतिभा सिंह से बुके लेने से इनकार करते हुए देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो 18 सेकंड का है, जिसमें साफ दिख रहा है कि यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ताज महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. इसी दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह उनके पास पहुंचकर उन्हें बुके देकर सम्मानित करने लगती हैं. लेकिन तभी बबिता चौहान कहती हैं, "नहीं, नहीं, मैं आपका स्वागत करती हूं."

इसके बाद CDO प्रतिभा सिंह ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बबिता चौहान नहीं मानीं. उन्होंने खुद ही मंच पर रखा दूसरा बुके उठाकर CDO को दे दिया और हाथ जोड़कर बैठ गईं. इस दौरान उनके बगल में बैठे एमएलसी विजय शिवहरे यह पूरा नजारा देखते रहे. 

क्यों हुईं नाराज?

बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा पहले भाजपा विधायकों के नाम लिए गए और उसके बाद बबिता चौहान का नाम पुकारा गया. इसी बात से वह नाराज हो गईं. जब CDO प्रतिभा सिंह उन्हें सम्मानित करने पहुंचीं, तो उन्होंने बुके लेने से मना कर दिया. इस दौरान उनके चेहरे पर नाराजगी साफ देखी जा सकती थी. 

घटना के बाद मचा हंगामा

घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, इस पर बबिता चौहान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.