प्रतापगढ़ में डिनर करके सोया था कपल, सुबह बेडरूम से आई ऐसी खबर, पुलिस हरकत में आई, इलाके में सनसनी!

सुनील यादव

• 09:53 AM • 27 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सगरा सुंदरपुर बाजार में एक दुकानदार के घर से मां, बेटे और बहू के शव मिलने की खबर ने हर किसी को सकते में डाल दिया.

Pratapgarh News

Pratapgarh News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सगरा सुंदरपुर बाजार में एक दुकानदार के घर से मां, बेटे और बहू के शव मिलने की खबर ने हर किसी को सकते में डाल दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.  प्राथमिक जांच में सुसाइड की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और सो गए. सुबह जब देर तक कोई कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला और देखा कि मां, बेटा और बहू बेड पर मृत अवस्था में पड़े हैं. मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. मालूम पड़ रहा था कि वे तड़पकर मर गए हैं. घटना के समय घर में मौजूद 6 माह का एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला सुरक्षित हैं.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके. प्रथम दृष्टया किसी अपराध की आशंका से इंकार किया जा रहा है लेकिन जांच अभी भी जारी है.  स्थानीय लोगों  का कहना है कि मृतक दुकानदार का परिवार व्यवहार में अच्छा था और किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी. पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें जहरीला पदार्थ या अन्य संभावनाओं को शामिल किया जा रहा है.
 
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है. परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि हाल के दिनों में कोई तनाव या आर्थिक समस्या की बात सामने नहीं आई थी जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी बन गया है.