Meerut Building Collapse News: 3 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी, जानें

यूपी तक

15 Sep 2024 (अपडेटेड: 15 Sep 2024, 11:37 AM)

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में कई लोग अभी भी घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Meerut

Meerut

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में कई लोग अभी भी घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि मेरठ की जाकिर कॉलोनी में अचानक 3 मंजिला इमारत गिर गई थी. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका थी. हादसे के फौरन बाद प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ ने मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे. 

यह भी पढ़ें...

मलबे में दबे थे 15 लोग

बता दें कि मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए थे. अभी तक 12 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है.माना जा रहा है कि 3 लोग अभी भी दबे हुए हैं. घायलों का इलाज लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

मौके पर अधिकारी मौजूद

बता दें कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डी के ठाकुर, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नचिकेता झा और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है.
(भाषा के इनपुट के आधार पर)