स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद बागपत पुलिस ने कोतवाली में जो किया, अब लोग खूब कर रहें हैं तारीफ, देखें Video

मनुदेव उपाध्याय

• 10:08 AM • 16 Aug 2026

15 अगस्त 2026 को देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत से पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Baghpat Police Viral Video

Baghpat Police Viral Video

Google CTA

Baghpat Police Viral Video: 15 अगस्त 2026 को देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत से पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कोतवाली खेकड़ा परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद दो कांस्टेबल देशभक्ति गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर ड्यूटी के दौरान गंभीर नजर आने वाली खाकी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

राष्ट्रगान के बाद बदला माहौल

बागपत की कोतवाली खेकड़ा परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया. तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ. पुलिसकर्मी, होमगार्ड और अधिकारी वर्दी में कार्यक्रम में शामिल हुए. औपचारिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिसर का माहौल बदल गया. डीजे पर देशभक्ति गीत 'वतन तेरा जलवा' बजा तो पुलिसकर्मियों में जोश भर गया और जश्न का माहौल बन गया.
 

दो कांस्टेबलों ने किया जबरदस्त डांस

गीत बजते ही दो कांस्टेबल खुद को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे. दोनों कभी साथ कदम मिलाते तो कभी एक-दूसरे की डांस स्टेप का जवाब देते नजर आए. उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था. दोनों की जुगलबंदी देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी तालियां बजाने लगे. देखते ही देखते पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दूसरे पुलिसकर्मी भी उनका हौसला बढ़ाते नजर आए.

VIDEO देखकर लोग कर रहे तारीफ

कांस्टेबलों के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे 'असली देशभक्ति' बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि 'खाकी का यह अंदाज दिल जीत गया.' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बागपत पुलिस का यह जश्न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. तिरंगा, देशभक्ति गीत और पुलिसकर्मियों का जोश इस पूरे कार्यक्रम को यादगार बना गया.