बदायूं: अश्लील वीडियो प्रसारित होने पर एसएसपी ने थानेदार को किया निलंबित

भाषा

• 08:36 AM • 27 Mar 2022

अश्‍लील हरकत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बदायूं के उघैती के थाना प्रभारी (एसएचओ) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार…

UPTak
Google CTA

अश्‍लील हरकत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बदायूं के उघैती के थाना प्रभारी (एसएचओ) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को निलंबित कर दिया.

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि उघैती थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह राणा का एक वीडियो कॉलिंग क्लिप वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिल्सी से मामले की जांच कराई गई.

उन्होंने कहा कि सत्यता प्रमाणित होने के बाद रविवार को एसएचओ उघैती राणा को निलंबित कर दिया और पुलिस अधीक्षक (नगर) को पूरे मामले की जांच सौंपी है. मामला चर्चा में आने के बाद एसएसपी ने सीओ बिल्सी से पूरे मामले की जांच कराई.

बता दें कि सीओ बिल्सी ने रात में ही राणा का बयान दर्ज किया और थाने पहुंचकर उनसे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी मांगी तो वह चुप्पी साध गए और अपनी सफाई में कुछ नहीं कह सके. इसके बाद सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने रविवार को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.

बदायूं: ’45 लाख रुपये से ज्यादा’ की कीमत का 4 क्विंटल गांजा यूं हुआ बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट