मात्र 616800 रुपये में बन जाइए मेरठ में घर के मालिक, MDA ने लोहियानगर में दिया शानदार ऑफर

यूपी तक

• 12:06 AM • 03 Aug 2025

Meerut MDA Flats: मेरठ विकास प्राधिकरण ने लोहियानगर योजना में दुर्बल आय वर्ग के लिए 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' के आधार पर 6 फ्लैट्स की सूची जारी की है. सिर्फ 61680 रुपये जमा कर घर बुक करें.

Meerut MDA Flats

Meerut MDA Flats

Google CTA

Meerut MDA Flats: अगर आप लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत खाली पड़े फ्लैट्स को 'प्रथम आओ-प्रथम पाओ' के आधार पर बेचने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत, 30 जुलाई, 2025 से लोहियानगर योजना में दुर्बल आय वर्ग के लिए सिर्फ 6 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिन्हें पंजीकरण शुल्क के रूप में संपत्ति के मूल्य का 10% जमा करके बुक किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें...

लोहियानगर में पाएं अपना आशियाना

मेरठ विकास प्राधिकरण की लोहियानगर योजना उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो कम बजट में एक सुरक्षित और अच्छी जगह पर घर तलाश रहे हैं. चूंकि फ्लैट्स की संख्या बेहद सीमित है, इसलिए यह मौका जल्द ही खत्म हो सकता है.

उपलब्ध फ्लैट्स का ये है विवरण

  • योजना का नाम: लोहियानगर (फ्लैट)
  • सैक्टर/पॉकेट: पॉकेट-सी
  • भवन श्रेणी: दुर्बल आय वर्ग
  • उपलब्ध फ्लैट्स की संख्या: 06
  • क्षेत्रफल: 25.61 वर्ग मीटर
  • वर्तमान कीमत: 6,16,800 रुपये
  • पंजीकरण धनराशि (10%): 61,680 रुपये

इच्छुक खरीदारों को आवेदन पत्र के साथ पंजीकरण धनराशि का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना होगा. यह एक सुनहरा मौका है, जो पहले आएगा, वही इस मौके का फायदा उठा पाएगा.

ये भी पढ़ें: मात्र 823100 रुपये में बन जाइए मेरठ में घर के मालिक, MDA ने गंगानगर में दिया शानदार ऑफर