Mathura News: करवा चौथ का दिन पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते और प्यार का प्रतीक माना जाता है. सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा से इसी दिन एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर ऐसा बवाल हुआ कि देवरानी और जेठानी आपस में ही भिड़ गईं और उनके बीच जमकर मारपीट व गाली-गलौज हुई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
प्रेमी से मिलने पहुंची थी पत्नी
यह पूरा मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी का है. छटीकरा के रहने वाले मनोज की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर की रहने वाली अंजू से हुई थी और इन दोनों के चार बच्चे भी हैं. आरोप है कि अंजू का संजय नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. करवा चौथ वाले दिन अंजू अपने कथित प्रेमी संजय से मिलने बसंत विहार कॉलोनी गई हुई थी, जिसकी भनक उसके पति मनोज और परिवार वालों को लग गई.
मौके पर पहुंचा पति, कटा बवाल
जैसे ही मनोज को पत्नी के वहां होने की जानकारी मिली, वह तुरंत अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया. वहां अंजू को संजय के साथ देखते ही जमकर हंगामा शुरू हो गया. परिवार की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को आता देखकर कथित प्रेमी संजय वहां से भाग निकला.
पति ने लगाए पत्नी पर गंभीर आरोप
विवाद बढ़ता देख पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई, जहां मामले की पूछताछ की गई. पति मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गई है. मनोज का कहना है कि उसने पहले भी अपनी पत्नी को घर पर प्रेमी के साथ पकड़ा था और सीसीटीवी कैमरे में भी उसे जाते हुए देखा था. उसने यह भी बताया कि उनका तलाक का मामला चल रहा है और उसकी पत्नी उससे आधी संपत्ति मांग रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT










