Mathura News: वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज, 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

Mathura Traffic News: मथुरा के वृंदावन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए. नियमों का उल्लंघन करने पर 650 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस ने चालकों को निर्धारित रूट का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया.

वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज, 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज, 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

Newzo

• 01:09 PM • 02 Jul 2026

follow google news

Mathura News: जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वृंदावन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और क्षेत्राधिकारी (यातायात) के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए गए, जबकि 650 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें...

अभियान के तहत शौ सैय्या से प्रेम मंदिर तथा छटीकरा से प्रेम मंदिर मार्ग पर विशेष चेकिंग की गई. इस दौरान निर्धारित रूट के विपरीत संचालित हो रहे 106 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज किया गया, जबकि 167 वाहनों का चालान किया गया.

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 483 अन्य वाहनों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की गई.इस तरह कुल 650 से अधिक वाहनों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई.

कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने चालकों को जागरूक भी किया. पीए सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.