Mathura News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती बनी सिरदर्द, रातभर जागने को मजबूर लोग, विभाग ने बताई वजह

Mathura Electricity News: भीषण गर्मी में मथुरा के फरह क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. रातभर बाधित बिजली आपूर्ति के कारण बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही. बिजली विभाग बढ़े हुए लोड को वजह बता रहा है, जबकि लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

मथुरा में बिजली कटौती बनी सिरदर्द, रातभर जागने को मजबूर लोग, विभाग बोला- लोड बढ़ने से हो रही कटौती

मथुरा में बिजली कटौती बनी सिरदर्द, रातभर जागने को मजबूर लोग, विभाग बोला- लोड बढ़ने से हो रही कटौती

Newzo

• 04:53 PM • 29 Jun 2026

follow google news

Mathura Electricity News: भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों का सुख चैन छीन लिया है. अघोषित बिजली कटौती से आम जनता काफ़ी परेशान है. विकास खंड फरह क्षेत्र में रात के समय बार-बार बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि दिनभर की थकान के बाद भी पर्याप्त नींद नहीं मिल रही, जिससे अगले दिन कामकाज प्रभावित हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

एसडीओ फरह देवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर और केबलों पर अधिक भार पड़ रहा है. कहीं ट्रांसफार्मर या केबल खराब होने पर मरम्मत और प्रतिस्थापन के लिए कुछ समय बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है. विभाग व्यवस्था को सुचारु रखने के प्रयास कर रहा है.

वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि पर्याप्त नींद न मिलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है. उन्होंने प्रतिदिन कम से कम सात घंटे की नींद लेने, पौष्टिक आहार खाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. अब देखना ये है कि कब तक मथुरा की जनता को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है.