लखनऊ SUV गोलीकांड में शामिल बदमाश फरमान अली के साथ पुलिस ने ये क्या किया, जेल नहीं सीधे हॉस्पिटल पहुंचा

संतोष शर्मा

• 08:57 AM • 30 May 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों पहले एक युवक को SUV सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी.  अब इस केस में लखनऊ पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फरमान अली को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है.

lucknow News

lucknow News

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों पहले एक युवक को SUV सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी.  अब इस केस में लखनऊ पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फरमान अली को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है. इस घटना में फरमान अली घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, फरमान अली को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी. इसके बाद घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फरमान अली रविवार को हुई वारदात में SUV सवार अन्य बदमाशों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला करने में शामिल था. गाजीपुर थाना क्षेत्र के कल्याण अपार्टमेंट के नजदीक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें इस गोलीकांड का मुख्य आरोपी फरमान अली पकड़ा गया.

जानकारी के मुताबिक, फरमान अली उस गिरोह का हिस्सा था, जिसने रविवार को एसयूवी से उतरकर युवक पर जानलेवा हमला किया था. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया था, जिनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. फरमान अली इस मामले का चौथा आरोपी है जो अब पुलिस की हिरासत में है. बाकी बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
  

मुठभेड़ की पूरी कहानी

पुलिस को सूचना मिली थी कि फरमान अली कल्याण अपार्टमेंट के आसपास छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी. जैसे ही फरमान ने खुद को घिरा हुआ पाया, उसने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस दौरान फरमान के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया