KGMU के फरार डॉ रमीज को लेकर पहली पत्नी डॉक्टर मानसी सक्सेना ने ऐसा क्या बताया कि उसके मां-बाप भी नप गए?

समर्थ श्रीवास्तव

06 Jan 2026 (अपडेटेड: 06 Jan 2026, 12:21 PM)

UP News: लखनऊ KGMU के फरार डॉ रमीज पर उसकी साथी हिंदू डॉक्टर युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाए थे. अब रमीज की पहली हिंदू डॉक्टर पत्नी मानसी भी रमीज के खिलाफ सामने आ गई है और उसने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow KGMU, KGMU, Love Jihad in KGMU, Lucknow Medical College, Rameez, Love Jihad in Lucknow, religious conversion, Hindu to Muslim, Lucknow, KGMU, kgmu doctor rape

UP News

Google CTA

UP News: उत्तराखंड का रहने वाला डॉक्टर रमीज वैसे तो लखनऊ के प्रसिद्ध किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैथोलॉजी विभाग का रेजिडेंट डॉक्टर था और MD कर रहा था. मगर यहां वो एक अलग कांड भी कर रहा था. पिछले दिनों डॉक्टर रमीज के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली उसकी साथी हिंदू रेजिडेंट डॉक्टर ने शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने और फिर गर्भपात कराकर निकाह के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखने का आरोप लगाया था. अभी तक डॉक्टर रमीज का सामना सिर्फ उसी युवती से हो रहा था मगर अब डॉक्टर रमीज के खिलाफ उसकी पहली पत्नी भी हो गई है. दरअसल रमीज की पहली पत्नी भी हिंदू थी, जिसे रमीज ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था और मुस्लिम बना कर उसका निकाह करवाया था.

यह भी पढ़ें...

रमीज का कांड सामने आने के बाद उसकी पहली पत्नी भी उसके खिलाफ हो गई है और उसने जो आरोप लगाए हैं, उसमें रमीज और उसके मां-पिता भी बुरी तरह से फंस गए हैं. इसके बाद पुलिस ने रमीज के माता-पिता को गिरफ्तार करके, जेल भी भेज दिया है.

डॉक्टर मानसी सक्सेना से भी कर चुका था निकाह

रमीज की शिकार हुई हिंदू डॉक्टर युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि रमीज उसके सामने दोहरी जिंदगी जी रहा था. उसने उसे ये नहीं बताया था कि उसका निकाह हो चुका है. तभी पीड़िता की मुलाकात मेडिकल छात्रा रही मानसी सक्सेना से हो गई. तब जाकर पीड़िता को पता चला कि रमीज पहले से एक हिंदू युवती को मुस्लिम बनाकर उसके साथ निकाह कर चुका है. इसके बाद से रमीज पीड़िता से कहने लगा कि वह उसके साथ तभी शादी करेगा, जब वह इस्लाम अपनाएंगी. युवती ने मना किया तो रमीज अश्लील वीडियो-फोटो को ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने अपनी जान देने तक की कोशिश की.

अब मानसी ने भी लगा दिए रमीज पर आरोप

पुलिस जांच के दौरान रमीज की पहली पत्नी डॉक्टर मानसी सामने आ गई. उसने पुलिस को बताया कि रमीज ने उसके साथ भी खेल खेला था. उसने पुलिस को बताया कि रमीज ने उसे फंसाया फिर उसके साथ संबंध बनाएं और प्रेम जाल में फंसाकर फिर गर्भपात भी करवा दिया. इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ निकाह भी किया. रमीज की पहली पत्नी ने इस दौरान पुलिस को रमीज के मां-पिता के बारे में भी बताया और आरोप लगाया कि रमीज के इस पूरे खेल में उसके माता-पिता भी उसके साथ रहे. बता दें कि इसके बाद पुलिस ने रमीज के माता-पिता सलीमउद्दीन और खदीजा के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया.

रमीज पर रखा गया इनाम

बता दें कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज अभी तक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. अब पुलिस ने उसके ऊपर इनाम भी रख दिया है. बता दें कि रमीज के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा गया है.

रमीज MD की कर रहा था पढ़ाई

आपको बता दें कि डॉ. रमीज उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा का निवासी है. उसने आगरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था. NEET PG 2023 की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के बाद उसे लखनऊ के KGMU में एडमिशन मिला था. यहां से वह MD पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात बंगाल निवासी पीड़िता से हुई थी.

आपको ये भी बता दें कि ये मामला तब सामने आया जब पीड़िता डॉक्टर ने 17 दिसंबर के दिन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 30 गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. मगर उसके दोस्त उसे फौरन अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उसकी जान बचाई. इसके बाद पीड़िता ने रमीज की कहानी दुनिया के सामने रखी.