लखनऊ में मुनव्वर राणा की बेटी-सपा नेता सुमैया राणा बना रही थी वक्फ बिल विरोध की योजना? पुलिस ने गजब एक्शन लिया

संतोष शर्मा

• 05:16 PM • 06 Apr 2025

Lucknow News: सैयद उमजा परवीन के बाद सपा नेता सुमैया राणा पर भी लखनऊ पुलिस की नजर है. वक्फ कानून को लेकर प्रशासन सख्त है. अब सुमैया राणा पर पुलिस एक्शन हुआ है.

Lucknow News, Lucknow, Lucknow Police, Sumaiya Rana, UP News, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, सुमैया राणा, वक्फ कानून, वक्फ बिल, यूपी न्यूज

Lucknow News Pic- Social Media

Google CTA

Lucknow News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन अलर्ट पर है. पुलिस उन सभी पर नकेल कस रही है, जो विरोध प्रदर्शनों की योजना बना रहे हैं. सरकार और पुलिस के एक्शन से लग रहा है कि वक्फ कानून के खिलाफ अगर विरोध प्रदर्शन होता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच शायर मुनव्वर राणा की बेटी और सपा की नेता सुमैया राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सुमैया राणा को लखनऊ पुलिस की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. ये नोटिस संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जारी किया गया है. नोटिस में लिखा हुआ है कि सुमैया राणा की तरफ से शांति भंग की पूर्ण संभावना बनी हुई है. अब इसी को लेकर लखनऊ पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है.

शांति व्यवस्था के लिए खतरा सुमैया राणा

बता दें कि एसीपी कैसरबाग ने सुमैया राणा को संदिग्ध गतिविधियों के चलते नोटिस भेजा है. पुलिस के नोटिस में कहा गया क्यों ना शांति बनाए रखने के लिए उनसे 10 लाख के निजी बॉन्ड और 10-10 लाख की दो जमानत ली जाए. बता दें कि सुमैया राणा वक्फ बिल का विरोध कर रही हैं.

सैयद उमजा परवीन को भी भेजा गया नोटिस

लखनऊ पुलिस ने सैयद उमजा परवीन को भी 10 लाख का नोटिस भेजा है और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है. दरअसल सैयद उमजा परवीन ने सीएए-एनआरसी प्रदर्शनों की अगुवाई की थी. पुलिस को इनपुट मिला था कि वह अब वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों की योजना बना रही थी और भीड़ जमा करने की कोशिश कर रही थीं. जैसे ही पुलिस को ये इनपुट मिला, लखनऊ पुलिस ने फौरन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और 10 लाख का नोटिस भी भेज दिया.