कॉलेज ने 22000 बकाया फीस का हवाला देकर नहीं बैठने दिया एग्जाम में, दुखी होकर छात्र शुभम ने ये क्या कर लिया

अंकित मिश्रा

• 04:37 PM • 05 Jun 2025

Lucknow Crime News: लखनऊ के चिनहट इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां 25 साल के छात्र शुभम कुमार ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. जानें क्या है इसकी वजह?

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां निजी कॉलेज में बीफार्मा के चौथे वर्ष के छात्र शुभम कुमार (25) ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच के अनुसार, कॉलेज द्वारा फीस न जमा होने के कारण शुभम को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया. 

यह भी पढ़ें...

रायबरेली निवासी शुभम गुरुवार को अपने कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने गया था. साथी छात्रों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने 22 हजार रुपये की बकाया फीस का हवाला देते हुए उसे प्रैक्टिकल में बैठने से मना कर दिया. इस घटना से आहत शुभम अपने हॉस्टल लौट आया. जब कॉलेज के एक शिक्षक ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. चिंतित शिक्षक ने शुभम के दोस्तों प्रभात, आकाश और श्रीकांत को हॉस्टल में उसका हाल जानने के लिए भेजा.

हॉस्टल पहुंचने पर दोस्तों ने पाया कि शुभम का कमरा नंबर 109 अंदर से बंद था. बार-बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा. अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए शुभम रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ल. इस दौरान एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें शुभम ने अपनी पीड़ा बयां की थी. नोट में लिखा था, "जिंदगी से परेशान होकर ऐसा काम करने जा रहा हूं, जिससे मेरे दोस्त पता नहीं क्या-क्या सोचेंगे? मैंने कॉलेज में फीस जमा की थी, लेकिन पेंडिंग दिखने लगी. कई बार सही करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं हो पाया. सभी लोग मुझे माफ करना."

चिनहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट और कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ शुभम के दोस्तों व परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मी सिद्धि लोधी का था विधवा महिला से अफेयर तो पत्नी मंजू आई भांजे के प्यार में! फिर हुआ ये बड़ा कांड