‘तेरी अलग है सबसे यहां बात मुलायम’, अखिलेश ने यूं मनवाया पिता का जन्मदिन, देखें तस्वीरें

समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के सम्मान में लिखे गए गीत सुनाए गए और मंच से कविता को पढ़ा गया.

आयोजन के दौरान ऐसी ही एक गीत की लाइन रही, ‘तेरी अलग है सबसे यहां बात मुलायम, बदले हैं तूने देश के हालात मुलायम.’

इस भव्य आयोजन के दौरान सांसद और मुलायम सिंह के भाई राम गोपाल यादव समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे.

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.