लखनऊ में BSC की लड़की को होटल ले जा कपड़े उतरवा पीटता था रेहान खान! उठक बैठक भी करवाता था, पूरी कहानी अब पता चली

अंकित मिश्रा

• 11:17 AM • 27 Aug 2025

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने मुस्लिम युवक पर होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले दो महीने से धमकाकर उसका शोषण कर रहा था.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने मुस्लिम युवक पर होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले दो महीने से धमकाकर उसका शोषण कर रहा था. छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि होटल में कई बार जबरन संबंध बनाने के साथ आरोपी रेहान ने उसके कपड़े उतरवाकर मारपीट की और उठक-बैठक भी करवाई.

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ खुलासा?

छात्रा के मुताबिक आरोपी रेहान खान उसका लगातार पीछा करता था. कोचिंग से घर तक पीछा करने के साथ ही वह रास्ते में ऑटो रोककर उसका मोबाइल भी चेक करता था. विरोध करने पर युवक छात्रा को धमकी देता कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके पिता और भाई को गोली मार देगा.

धमकाकर होटल ले जाता था युवक

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार उसे धमकाकर होटल ले गया. सरदार भगत सिंह मार्ग स्थित एक ओयो होटल में कई बार शारीरिक शोषण किया. कमरे की बुकिंग के लिए आरोपी दूसरों की आईडी का इस्तेमाल करता था. छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि होटल में कई बार जबरन संबंध बनाने के साथ आरोपी ने उसके कपड़े उतरवाकर मारपीट की और उठक-बैठक भी करवाई. आखिरी बार आरोपी ने उसे 21 अगस्त को होटल ले जाकर शोषण किया. वहां सीसीटीवी कैमरे में सब रिकॉर्ड है.

धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने पूरी घटना अपनी बुआ को बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और परिवार दहशत में है. इंस्पेक्टर पारा का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: निक्की मर्डर: पति विपिन के CCTV फुटेज, हॉस्पिटल मेमो ने फंसा दिया पूरा केस! अबतक क्या-क्या पता चला?