डॉ मेडुसा उर्फ माद्री काकोटी को लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भेज दिया नोटिस, पहलगाम पर बनाए वीडियो पर पूछे ये सवाल

यूपी तक

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 06:50 PM)

कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर देशभर के लोगों में काफी गु्स्सा है. इस बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी ने अपने एक्स अकाउंट पर पहलगाम आंतकी हमले को लेकर पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया.

Lucknow University Professor Madri Kakoti

लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी

Google CTA

कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर देशभर के लोगों में काफी गु्स्सा है. इस बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी ने अपने एक्स अकाउंट पर पहलगाम आंतकी हमले को लेकर पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया. बता दें कि डॉ. माद्री के इस पोस्ट को कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रिपोस्ट किया जा रहा है. इसके जवाब में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने डॉ. काकोटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

यह भी पढ़ें...

डॉ. काकोटी के पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने के बाद, लखनऊ यूनिवर्सिटी ने  डॉ. माद्री काकोटी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया. नोटिस में कहा गया कि उनकी पोस्ट और वीडियो को “पाकिस्तान द्वारा संचालित X हैंडल PTI Promotion” सहित विभिन्न अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा रहा है, जिससे लखनऊ यूनिवर्सिटी और राष्ट्र की छवि धूमिल होने की संभावना है. नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया कि उनके इस कृत्य से देश और समाज के प्रति गलत संदेश गया है. यूनिवर्सिटी ने डॉ. काकोटी से 5 दिन के भीतर इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही इस नोटिस में यह भी पूछा गया है कि उनके इस पोस्ट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन उनके खिलाफ क्यों ना काई अनुशासनिक कार्यवाही करे. 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डॉ. काकोटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की. उन्होंने वीडियो में बोला, धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है, और धर्म पूछकर लिंच करना, नौकरी से निकालना, घर न देना, या घर पर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद है. असली आतंकी को पहचानो. उनके इस पोस्ट को पाकिस्तान में हाथों हाथ लिया गया है और उनका ये बयान तेजी से वहां वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये पोस्ट बड़े स्तर पर शेयर की जा रही है. 

पाकिस्तान में खूब शेयर हो रही ये वीडियो 

डॉ. काकोटी की वीडियो को पाकिस्तान के ‘PTI पप्रमोशन नाम के X हैंडल से री-पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में डॉ. काकोटी आगे कहती हुई नजर आ रही हैं,  कश्मीर के पहलगाम में 27 लोग मारे गए. इनमें आप जैसे, मुझ जैसे दिखने वाले आम हिंदुस्तानी थे. 27 लोगों की जान चली गई, और मीडिया उनकी लाशों पर टीआरपी बटोरने में लगी रही. जिम्मेदारों से कोई वाजिब सवाल तक नहीं पूछा गया. इंटरनल सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक हो गई, और होम मिनिस्टर को पता तक नहीं चला. फिलहाल, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


कौन हैं प्रोफेसर माद्री काकोटी?

प्रोफेसर माद्री काकोटी सोशल मीडिया पर डॉ मेडुसा के नाम से फेमस हैं. वह अपने व्यंग लहजे में सरकारों की अक्सर आलोचना करती हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माद्री काकोटी असम की रहने वाली हैं. हालांकि, अब उनके बयान से यूनिवर्सिटी के छात्रों में आक्रोश है. उन्होंने वीसी से एक्शन लेने की मांग की है.