कोर्ट के बाहर वकीलों के भेष में आए हमलावरों ने गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर की हत्या

यूपी तक

07 Jun 2023 (अपडेटेड: 07 Jun 2023, 01:10 PM)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर वकीलों के भेष में आए हमलावरों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा को गोली…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर वकीलों के भेष में आए हमलावरों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा को गोली मार दी है. गोली लगने से मौके पर हुई संजीव जीवा की मौत हो गई. संजीव जीवा बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है. संजीव जीवा मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था.  मामले में एक आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में संजीव जीवा नामजद आरोपी था. बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या में लखनऊ जेल में संजीव जीवा सजा काट रहा था. घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है.

संजीव जीवा माहेश्वरी पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी गैंग के साथ था. वह मुख्तार का शूटर था. संजीव फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था.