लखनऊ: आई फ्लू की दवाओं का वितरण करेगा IIMCAA यूपी चैप्टर

यूपी तक

• 03:17 PM • 06 Aug 2023

आईआईएमसी यूपी चैप्टर की बैठक रविवार को लखनऊ स्थित गोमतीनगर में संपन्न हुई, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी. इम्का प्रदेश अध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’…

UP Tak
Google CTA

आईआईएमसी यूपी चैप्टर की बैठक रविवार को लखनऊ स्थित गोमतीनगर में संपन्न हुई, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी. इम्का प्रदेश अध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा कि मासिक बैठक फिर से महीने के पहले रविवार को होती रहेगी.

यह भी पढ़ें...

साथ ही तय हुआ कि लखनऊ में बढ़ते आई फ्लू के संक्रमण को रोकने के दिशा में लखनऊ सीएमओ से मिलकर आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन की तरफ से ज्ञापन दिया जाएगा.

लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर इम्का की तरफ से निशुल्क आई ड्राप और आई फ्लू से जुड़ी जरूरी दवाओं का वितरण किया जाएगा. रविवार को हुई बैठक में ऋषि कुमार सिंह, अरुण कुमार वर्मा, प्रभात कुमार, रणवीर सिंह, इम्तियाज अहमद, अनुराग गुप्ता, शमशुल आरफीन उपस्थित रहे.