पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा और नशीला पदार्थ देकर रेप... लखनऊ में जुबैर ने करन बनकर हिंदू लड़की को दिया कंवर्जन का लालच, पीड़िता ने बताया 12 लाख का प्लॉन!

आशीष श्रीवास्तव

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की

Lucknow Religious Conversion News

Lucknow Religious Conversion News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Lucknow Religious Conversion News: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका रेप किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी जुबैर ने इस दौरान उससे नकदी और जेवर भी लिए तथा बाद में शादी से पीछे हट गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

पहचान छिपाकर बढ़ाई नजदीकियां

पीड़िता के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात आलमबाग निवासी एक युवक से हुई थी. युवक ने खुद को "करन" बताकर हिंदू होने का दावा किया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गया. युवती का कहना है कि दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर संबंध बनाए. आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और बाद में उन्हें आधार बनाकर उसका लगातार शोषण करता रहा.

लाखों रुपये लेने का आरोप

युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम करन नहीं बल्कि जुबैर है. इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह शादी से बचने लगा. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने कारोबार में निवेश और अन्य जरूरतों का हवाला देकर उससे नकदी और जेवरात भी लिए, जिन्हें वापस नहीं किया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया. युवती का आरोप है कि उसे बुर्का पहनने के लिए कहा गया और धर्म परिवर्तन करने पर 12 लाख रुपये दिलाने का लालच भी दिया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने का काम भी जारी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.