हिंदू DR युवती संग गंदा खेल खेलने वाला लखनऊ KGMU का रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक अब और बुरा फंसा, हुआ ये एक्शन

संतोष शर्मा

24 Dec 2025 (अपडेटेड: 24 Dec 2025, 12:12 PM)

UP News: डॉ. रमीज उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा का रहने वाला है. इसका संबंध यूपी के सहारनपुर से भी है.आरोपी ने आगरा मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था. इसने जिस तरह का खेल साथी हिंदू डॉक्टर युवती के साथ खेला है, वह हैरान कर देने वाला है.

Lucknow, KGMU, Love Jihad in KGMU, Lucknow Medical College, Rameez, Love Jihad in Lucknow, religious conversion, Hindu to Muslim

UP News

Google CTA

UP News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिंदू रेजिडेंट डॉक्टर छात्रा ने अपने साथी मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए थे. बता दें कि अब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है. पीड़िता डॉक्टर ने लखनऊ के चौक थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ ये केस दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धोखाधड़ी, फोटो वायरल करने की धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. बता देगी कि अब पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करेगी. इसी के साथ पुलिस ने फरार हुए आरोपी डॉक्टर रमीज की तलाश भी तेज कर दी है.

हिंदू युवती डॉक्टर ने एफआईआर में क्या-क्या दर्ज करवाया?

दर्ज कराई गई FIR में पीड़िता की तरफ से लिखवाया गया, डॉ रमीज मलिक ने खुद को अविवाहित बताया. शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और यौन शोषण किया. जब पीड़िता शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी डॉक्टर ने धर्म परिवर्तन करने की शर्त रखी. इसके बाद पीड़िता ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश की.

एफआईआर में पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताया था. मगर वह पहले से ही शादीशुदा था और वह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के ठाकुरगंज में रह रहा था. पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर से दूरी बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर रमीज मलिक महिला डॉक्टर के प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी भी हिंदू डॉक्टर है, जिसके साथ उसने लव मैरिज की थी. फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ निकाह किया था. उसका नाम मानसी सक्सेना है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे ये बात छिपाई थी कि वह शादीशुदा है. आपको बता दें कि पीड़िता ने विश्वविद्यालय हॉस्टल में ही सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी.

कौन है डॉ. रमीज?

डॉ. रमीज उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा का रहने वाला है. इसका संबंध यूपी के सहारनपुर से भी है.आरोपी ने आगरा मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था और NEET PG 2023 पास करके फिर KGMU लखनऊ में दाखिला लिया था. DGME के काउंसिलिंग लेटर के अनुसार आरोपी की स्टेट रैंक 2007 थी और उसे MD पैथोलॉजी ब्रांच में एडमिशन मिला था. आरोपी का एडमिशन Backward Class Open Category के तहत हुआ था.

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन

आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भी पेश हुआ था. उस दौरान उनसे साफ कहा था कि युवती को इस्लाम अपनाना होगा, तभी वह उसके साथ रह पाएगी. फिलहाल केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक को सस्पेंड कर दिया है. उस पर प्रवेश प्रतिबंध भी लगा दिया गया है. अब पुलिस डॉक्टर की तलाश कर रही है.