लखनऊ: सलाउद्दीन के घर में मिले सैकड़ों की संख्या में कारतूस और असलहे, क्या था उसका प्लान? पुलिस भी हैरान

संतोष शर्मा

• 09:11 AM • 27 Jun 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है. इस दौरान पुलिस को सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति के घर से सैकड़ों कारतूस और कई खतरनाक असलहों की बरामदगी की गई है.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है. इस दौरान पुलिस को सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति के घर से सैकड़ों कारतूस और कई खतरनाक असलहों की बरामदगी की गई है जिनमें कुछ बेहद घातक हथियार शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी असलहा और वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. फिलहाल सलाउद्दीन  को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार देर रात लखनऊ पुलिस मलिहाबाद में सलाउद्दीन नामक व्यक्ति के घर पर पहुंची है. पुलिस को सूचना मिली है कि इस घर में भारी मात्रा में असलहा और कारतूस रखे हैं. छापेमारी के दौरान असलहा और कारतूस बरामद भी किए गए हैं.  मलिहाबाद कस्बे में सलाउद्दीन की संदिग्ध गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी. इस कार्रवाई में उसके घर से न केवल हथियार बल्कि वन्यजीवों के अवशेष भी मिले हैं जो तस्करी के गंभीर संकेत दे रहे हैं.
 
मलिहाबाद और रहीमाबाद थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह ऑपरेशन चलाया जिसमें स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई. बरामद सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस का मानना है कि सलाउद्दीन इस नेटवर्क का प्रमुख सदस्य हो सकता है और उसके खिलाफ आगे की पूछताछ से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के घरों से लोगों को हटाकर तलाशी अभियान जारी है.

इस संबंध में ADCP जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि 'सूचना के आधार पर मलिहाबाद स्थित एक घर से असलाह आरै कारतूस बरामद किए गए हैं. साथ ही असलाह बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं. मौके से सलाउद्दीन उर्फ लाला पुत्र शहाबुद्दीन का गिरफ्तार किया गया है.  पुलिस बल तैनात है.'

ये