लखनऊ में अब्दुल ने महिला से रेप कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव! करवाता था नमाज पढ़ाने की कोशिश

आशीष श्रीवास्तव

• 09:14 AM • 31 Jan 2024

लखनऊ महिला की दूसरे समुदाय के युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई. पर युवक ने महिला के साथ की ये दरिंदगी...

UP Tak

लखनऊ में अब्दुल ने महिला से रेप कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव! करवाता था नमाज पढ़ाने की कोशिश

Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक महिला की दूसरे समुदाय के युवक के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दोस्ती हुई. आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला के साथ रेप किया और धर्मांतरण का दबाव बनाकर मदरसा ले जाने की कोशिश करता रहा. खबर के अनुसार, इस सब से परेशान होकर पीड़िता ने अपना घर दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी धमकी देकर प्रताड़ित करता रहा. वहीं, अब इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला गुडंबा थाना क्षेत्र में रहती थी. उसका पति गुजरात में नौकरी करता है. इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती निहाल उर्फ सैयद अब्दुल आलिम जाफरी नामक युवक से हो गई. अब्दुल लखनऊ के मड़ियांव के शिवानी नगर का रहने वाला है और और नोएडा में निजी कंपनी में इंजीनियर है.

नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप?

महिला से दोस्ती के बाद अब्दुल उससे मिलने लगा. इस दौरान उसने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ रेप किया. यही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा. विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी. 

आरोपी ने बनाया नमाज पढ़ने का दबाव

पीड़िता का दावा है कि अबदुल ने कई बार नमाज पढ़ने, मदरसा और मस्जिद ले जाने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, अब्दुल गिफ्ट्स का लालच देकर इस्लाम अपनाने के लिए कहता रहता था. इस सब से परेशान होकर पीड़िता ने अपना मकान छोड़कर दूसरे इलाके में शिफ्ट कर लिया, लेकिन वहां भी अब्दुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. वहीं, जब अब्दुल नहीं माना तब पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है.