लखनऊ में स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदती गई बेकाबू कार, सड़क पर उठी चिंगारी, Video में देखें खौफनाक मंजर

संतोष शर्मा

• 03:18 PM • 25 Mar 2025

Lucknow Lulu Mall Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. स्कूटी कई किलोमीटर तक SUV में फंसी रही, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी. पुलिस ने गाजियाबाद के इंजीनियर बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार SUV कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के लुलु मॉल के पास हुई. इस हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे, लेकिन स्कूटी SUV में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही. 

यह भी पढ़ें...

राहगीरों के मुताबिक, स्कूटी SUV के नीचे फंसी रही और सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं, लेकिन आरोपी ने वाहन रोकने की कोशिश नहीं की. इस खौफनाक नजारे को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. 

पुलिस जांच में पता चला कि SUV गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर बृजेश सिंह की है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. 

यह घटना लखनऊ की सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को उजागर करती है. अगर समय रहते SUV रोकी जाती, तो बड़ा हादसा टाला जा सकता था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी नशे में था या फिर जानबूझकर गाड़ी नहीं रोकी गई.