फरार आरोपी श्रीकांत को उसकी पत्नी ने पकड़ा था अन्य महिला के साथ, लखनऊ में दर्ज कराया था केस

संतोष शर्मा

• 04:43 AM • 08 Aug 2022

Noida News : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स नामक सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी का विवादों…

UPTak
Google CTA

Noida News : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स नामक सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी का विवादों से पहले भी नाता रहा है. आपको बता दें कि श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने साल 2020 में मांडवी सिंह नाम की एक महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. अनु त्यागी का आरोप था कि मांडवी का उसके पति से अवैध संबंध है. साथ ही अनु ने रिपोर्ट दर्ज करवाते वक्त कहा था कि मांडवी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है.

यह भी पढ़ें...

साल 2020 में FIR दर्ज करवा अनु ने आरोप लगाया था कि मांडवी सिंह श्रीकांत त्यागी से फ्लैट से उत्तर रही थी और वह फ्लैट की ओर जा रही थी. अनु के मुताबिक, इस दौरान मांडवी ने उसे मारा, कपड़े खींचे, फोन तोड़ा, धक्का दिया, गाली-गलौच की और बच्चों को भी मारा. अनु ने बताया था कि सेल्फ डिफेंस में उसने भी मांडवी को धक्का दिया था जिससे वह गिर गई थी.

अनु ने पुलिस ने कार्रवाई मांग करते हुए आरोप लगाया था कि मांडवी सिंह आय दिन उसे और उसके बच्चों को मारने की धमकी देती है.

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी पर सोसायटी में जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगने के बाद एक महिला से उसने बदसलूकी की. महिला को न सिर्फ अश्लील गालियां दी बल्कि उसे धक्का भी मारा. ये नजारा सोसायटी के ही किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया. फिलहाल, त्यागी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जबकि उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है.

नोएडा: थाना फेस-2 प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर बोले- श्रीकांत पर लगाया गया गैंस्टर एक्ट