झांसी के सनी परिहार ने 10 साल की मासूम को देख उसे किया बैड टच, पुलिस ने कर दिया उसका ये हाल

प्रमोद कुमार गौतम

28 Oct 2025 (अपडेटेड: 28 Oct 2025, 07:33 PM)

UP News: झांसी में एक युवक ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी की. लोगों ने उसे भागकर पकड़ लिया. जानिए फिर उसके साथ क्या हुआ?

Jhansi, Jhansi news, Jhansi police, up news, up crime news, झांसी, झांसी न्यूज, झांसी पुलिस, झांसी क्राइम, यूपी न्यूज

Jhansi news

Google CTA

UP News: यूपी के झांसी में 10 साल की बच्ची के साथ 24 साल के युवक ने छेड़खानी की थी. आरोपी युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की थी. अब पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है. अब आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो देखिए

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली 10 साल की बच्ची स्कूल में पढ़ती है. बच्ची का घर स्कूल के पास है. पीड़ित मासूम के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया, उनकी बेटी का 27 अक्टूबर को जन्मदिन था. वह नजदीक की दुकान से समोसा लेने गई थी. तभी वहां करीब 24 साल के युवक सनी परिहार पहुंच गया और उसने बुरी नीयत से बच्ची पर हाथ रखा. उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की.

मासूम के पिता का कहना है कि इससे बच्ची काफी डर गई और उसने चिल्ला दिया. इसके बाद लोगों ने भागकर युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई.

बता दें कि मासूम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ अब उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस गिरफ्त में हैं और हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर) लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया, आरोपी को पकड़ लिया गया है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया है.