जान का बदला... गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की दर्दनाक हत्या के बाद पत्नी ने जो कहा सुन हिल जाएंगे

गोरखपुर के चिलुआताल में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या. बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकू से गोदा. पत्नी ने कहा- "जान का बदला जान चाहिए." इलाके में पुलिस बल तैनात.

Gorakhpur Rajkumar Chauhan Murder Update

गजेंद्र त्रिपाठी

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 12:03 PM)

follow google news

Gorakhpur Rajkumar Chauhan Murder Update: गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता  राजकुमार चौहान की हत्या कर दी. मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को बदमाशों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से पूरे बरगदवा इलाके में भारी तनाव है. मृतक की पत्नी का रिएक्शन भी सामने आ गया है. उन्होंने जान का बदला जान से लेने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने उनके सिर और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए.

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान ने जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें दोबारा दबोच लिया और फिर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्यारे इतने बेखौफ थे कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे. जब उन्हें यकीन हो गया कि राजकुमार की मौत हो चुकी है, तभी वे वहां से फरार हुए. बताया जा रहा है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात स्थल तक पहुंचे थे. 

मृतक की पत्नी का फूटा गुस्सा- जान का बदला जान चाहिए

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक राजकुमार चौहान की पत्नी ने फफक-फफक कर रोते और आक्रोशित होते हुए कहा, "जान का बदला जान चाहिए हमारा उजड़ गया उनका भी उजाड़ना चाहिए."

अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे चौहान? 

वहीं, राजकुमार के भाई ने बताया कि भैया सुबह टहलने गए थे, उन्हें गोली और चाकू मारी गई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजकुमार आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. 

स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि राजकुमार चौहान की छवि बहुत साफ थी और वे अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़े थे. उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं थी, वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते थे. 

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजकुमार को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता राजकुमार चौहान के सिर में मारी गई गोली, फिर चाकुओं से गोदकर मार डाला