साढ़े तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत के बाद नोएडा में बढ़ा कोरोना का खौफ, अब इतने हुए एक्टिव केस

भूपेंद्र चौधरी

06 Jun 2025 (अपडेटेड: 06 Jun 2025, 04:44 PM)

Noida Covid Update: नोएडा में कोरोना एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं. जानें अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर कितनी हुई?

Noida Covid Update

Noida Covid Update

Google CTA

Noida Covid Update: नोएडा में कोरोना एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं, जिससे ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है. इसी बीच कोविड से एक साढ़े तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत भी हो गई है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक, छिजारसी की रहने वाली साढ़े तीन महीने की बच्ची को डीहाईड्रेशन और निमोनिया की शिकायत थी. बच्ची का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां 28 मई को उसकी मौत हो गई. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में बच्ची पॉजिटिव पाई गई थी डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के परिवार से संपर्क साधा गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है.

बात स्वास्थ्य विभाग की करें तो अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो हेल्थ कैंप लगाया गया है, न ही एंटीजन या आरटीपीसीआर टेस्टिंग के लिए कोई विशेष अभियान चलाया गया है. हालांकि, सीएमओ और डिप्टी सीएमओ लोगों से मास्क पहनने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने और भीड़भाड़ से बचने की अपील कर रहे हैं.