बरेली में भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या, रक्षाबंधन की रात हुई थी वारदात; जानें क्या था पूरा विवाद?

उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देर रात भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मणिनाथ इलाके में हुई.

Sachin Kashyap Murder News

Sachin Kashyap Murder News

Google CTA

Sachin Kashyap Murder News Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देर रात भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मणिनाथ इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक सचिन परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. सीने पर चाकू से कई वार किए गए. चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे. गंभीर हालत में सचिन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें...

घर के बाहर निकले थे सचिन

जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सचिन कश्यप घर से बाहर टहलने निकले थे. इसी दौरान उन पर अचानक चाकुओं से हमला किया गया. हमलावरों ने उनके सीने पर कई वार किए. सचिन की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से भाग चुके थे. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

भाजपा ओबीसी मोर्चा में थे मंडल उपाध्यक्ष

मृतक सचिन कश्यप की इलाके में सक्रिय भाजपा नेता के तौर पर पहचान थी. वह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा में मणिनाथ मंडल के उपाध्यक्ष थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे. रक्षाबंधन के मौके पर हुई इस वारदात से पूरे इलाके में भी सनसनी फैल गई. राजनीतिक पहचान के चलते घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखने को मिली.

ये था पूरा विवाद?

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश के बजाय पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है. पुलिस के अनुसार, सचिन कश्यप का अपने ही मोहल्ले के बाबू नाम के युवक के साथ उठना-बैठना था. दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के दौरान बाबू ने कथित तौर पर सचिन के सीने पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुभाष नगर नितिन कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सचिन कश्यप की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की गई. जानकारी में सामने आया कि उनका मोहल्ले के बाबू के साथ उठना-बैठना था और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. तत्कालीन विवाद में बाबू द्वारा उनके सीने पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.'

पुलिस के मुताबिक मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं. अधिकारी ने कहा, 'आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.