आगरा में सरजू यादव ने थाने में महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई, फिर वीडियो जारी कर बोली- मेरे कपड़े फाड़े गए

अरविंद शर्मा

• 02:39 PM • 21 Aug 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा जिला का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वायरल वीडियो में एक महिला थाने के अंदर महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करती हुई नजर आ रही है.

Agra News

Agra News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा जिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक सरजू यादव नाम की एक महिला थाने के अंदर महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करती हुई नजर आ रही है. इस घटना को लेकर पुलिस और महिला दोनों की ओर से आरोप लगाए गए हैं. बता दें कि ये वीडियो ट्रांस यमुना थाना से जुड़ा है. 

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस क्लोज कर दिया था. इस बीच महिला मुकदमे से जुड़ी जानकारी के लिए थाने पहुंची थी. आरोप है कि इस दौरान उसने थाना प्रभारी से अभद्रता की और एक महिला उपनिरीक्षक से मारपीट की. थाने के अंदर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करती हुई नजर आ रही है. मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है. 

महिला ने वीडियो जारी कर कही ये बात

महिला ने दो दिन बाद एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उसने दावा किया है कि उसे थाने में बंद करके पीटा गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए. महिला ने आरोप लगाया कि उसे थाने में बंद करके महिला और पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है. वीडियो में महिला ने अपने चेहरे के चोट को दिखाते हुए ये भी दावा किया है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी. 

इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने फोन पर मौखिक तौर पर जानकारी दी है कि महिला ने थाने में आकर वर्दी पहने पुलिस वालों के साथ मारपीट की थी. महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: नोएडा DM मेधा रूपम ने अपना एक्स अकाउंट ही इनएक्टिव कर दिया, क्यों उठाया ऐसा कदम?