ठाकुरों ने मुजफ्फरनगर में ये क्या कर दिया! फंस गए संजीव बालियान?

उस्मान चौधरी

19 Apr 2024 (अपडेटेड: 19 Apr 2024, 06:15 PM)

गुजरात से शुरू हुआ राजपूत-ठाकुर विरोध भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा सिर दर्द बन गया है. मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव के दौरान भी ठाकुर-राजपूतों ने संजीव बालियान को फंसा दिया है. जानिए पूरा मामला

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav, Muzaffarnagar Lok Sabha, Thakur, Rajput, Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Voting, Muzaffarnagar Lok Sabha Seat Voting,

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav

Google CTA

Muzaffarnagar Lok Sabha: गुजरात से शुरू हुआ राजपूत-ठाकुर विरोध भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा सिर दर्द बन गया है. आज जब उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है, उस दौरान भी राजपूत-ठाकुर विरोध भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहा है. कई राजपूतों-ठाकुरों ने खुलकर बोला है कि उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट किया है. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच UP Tak ने सरधना में ठाकुर चौबीसी के लोगों से खास बात की है. हमने उनसे पूछा है कि ठाकुर-राजपूत समाज द्वारा किया गया भाजपा का विरोध, वोटिंग में बदल पाया या नहीं? इस दौरान ठाकुर चौबीसी के लोगों ने जो हमें बताया, वह वाकई चौंकाने वाला था.

क्या कहा ठाकुर चौबीसी के लोगों ने?

ठाकुर चौबीसी के लोगों से बात करते हुए लोगों ने साफ कहा कि यहां से भाजपा साफ है. किसी ने भी भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान को वोट नहीं दिया है. ठाकुर चौबीसी के लोगों ने साफ कहा कि उनका भाजपा विरोध वोटो में तब्दील हुआ है और यहां से संजीब बालियान को वोट नहीं मिला है. 

ठाकुर चौबीसी के लोगों ने साफ कहा कि उन्होंने सारे वोट साइकिल पर डाले हैं और यहां साइकिल को चलाया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नहीं माने? तो ठाकुर चौबीसी के लोगों ने कहा कि वह ऐसे नहीं मानने वाले. नीचे वीडियो में देखिए पूरी बात..

The Rajput-Thakur conflict that started from Gujarat has become a big headache for the Bharatiya Janata Party. Even during Muzaffarnagar Lok Sabha elections, Thakur-Rajputs have implicated Sanjeev Baliyan. Know the whole matter