Shrawasti Saket Mishra BJP Shrawasti Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: श्रावस्ती में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. श्रास्वती सीट से सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सकेत मिश्रा को 76 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. दोनों प्रत्याशियों को क्रमशः इतने वोट मिले हैं. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में राम शिरोमणि वर्मा ने दद्दन मिश्रा को हराया था.
ADVERTISEMENT
पार्टी | कैंडिडेट | वोट |
सपा | राम शिरोमणि वर्मा | 5,11,055 |
भाजपा | सकेत मिश्रा | 4,34,382 |
बसपा | मुइनुद्दीन अहमद खान उर्फ हाजी दद्दन खान | 56,251 |
बहुमत | 76,673 |
कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा के दद्दन मिश्रा को करीब 5हज़ार वोटों के अंतर से हराया था. राम शिरोमणि वर्मा 4,41,771 वोट मिले थे, जबकि दद्दन मिश्रा को 4,36,451 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के दद्दन मिश्रा ने बसपा के अतीक अहमद को हरा दिया था. तब दद्दन मिश्रा को 3,45,964 को वोट और अतीक अहमद को 2,68051 वोट मिले थे.
ADVERTISEMENT
