UPSSSC VPO Result 2023: लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट, जानें किस कैटेगरी में कितना गया कट-ऑफ

UPSSSC ने ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है. 1,468 पदों पर चयन हुआ है. अनारक्षित और OBC कटऑफ 68.25, EWS 65.75 और SC कटऑफ 57.75 रहा.

UPSSSC VPO Result Out

UPSSSC VPO Result Out

Google CTA

UPSSSC VPO Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आयोग ने 1468 पदों पर निकाली गई इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और श्रेणीवार कट-ऑफ आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

अभ्यर्थियों का लंबा संघर्ष और डिप्टी सीएम से गुहार

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा के बाद से ही फाइनल रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में भारी असमंजस बना हुआ था. रिजल्ट में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों का करियर अटका हुआ था.परिणाम की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार यूपीएसएसएससी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किए और जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया.

इसी क्रम में बीते 21 जुलाई 2026 को अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मिला था और जल्द से जल्द परिणाम घोषित कराने की मांग की थी. लगातार आयोग के चक्कर काटने और संघर्ष के बाद आखिरकार शनिवार को आयोग ने अंतिम सूची जारी कर दी.

कितना रहा कट-ऑफ? 

रिजल्ट के साथ जारी किए गए कट-ऑफ अंकों में अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग का कट-ऑफ बिल्कुल समान रहा है.

अनारक्षित (Unreserved): 68.25

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 68.25

ईडब्ल्यूएस (EWS): 65.75

अनुसूचित जाति (SC): 57.75

अनुसूचित जनजाति (ST): 54.50

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation):

महिलाएं: 60.25

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित: 60.00

भूतपूर्व सैनिक: 55.50

क्यों हुई रिजल्ट जारी करने में देरी?

  1. फाइनल रिजल्ट में देरी को लेकर आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में काफी वक्त लगा.
  2. अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई.
  3. दिव्यांगजन (Physically Handicapped) और खेल कोटे (Sports Quota) के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन और अलग सूची तैयार करने में अतिरिक्त समय लगा.
  4. सभी दस्तावेजों और श्रेणियों की पड़ताल पूरी होने के बाद ही पारदर्शी तरीके से अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई जिससे अब चयनित 1,468 अभ्यर्थियों के लिए विभागों में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में MTS के पदों पर निकली बंपर भर्ती! कक्षा 8वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख