CBSE 12th Topper Kanishka Marksheet: मैनपुरी की कनिष्का ने 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

पुष्पेंद्र सिंह

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 05:58 PM)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मैनपुरी के किरन सौजिया स्कूल की छात्रा कनिष्का राजपूत ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है.

Kanishka Marksheet

Kanishka Marksheet

Google CTA

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मैनपुरी के किरन सौजिया स्कूल की छात्रा कनिष्का राजपूत ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. उन्हें 500 में से  483 अंक मिले हैं. कनिष्का ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें...

कनिष्का को इंग्लिश में 95 अंक मिले हैं. हिस्ट्री में 92 और पॉलिटिकल साइंस में 99 अंक मिले हैं. वहीं  फिजिकल एजुकेशन में कनिष्का को 97 अंक और पेंटिंग में 100 नबंर मिले हैं. बता दें कि कनिष्का को 500 में से 483 अंक मिले हैं.

मां से मिलती है प्रेरणा

कनिष्का राजपूत बेहद ही साधारण किसान परिवार से हैं. कनिष्का ने बताया कि उनके पिता एक किसान थे.  लेकिन साल 2015 में उनकी मौत हो गई थी. तबसे पूरे परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर है.कनिष्का ने बताया कि मां ने हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है. कनिष्का ने अपनी इस सफलता का श्रेय सबसे पहले अपनी मां को और शिक्षकों को दिया है. कनिष्का ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

 


बता दें कि इस बार 88.39 प्रतिशत छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. तो 24,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट में रखा गया. आपको ये भी बता दें कि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं 85.70 प्रतिशत लड़के ही 12वीं की परीक्षा में पास हो पाए हैं.