IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इन पदों पर होगी पर होगी भर्ती

दीक्षा सिंह

• 05:37 PM • 01 Aug 2026

भारतीय वायु सेना में 10वीं पास अविवाहित पुरुषों के लिए अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट (हॉस्पिटैलिटी व हाउसकीपिंग) पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए डिटेल में पढ़ें खबर.

IAF Recruitment 2026

IAF Recruitment 2026

Google CTA

IAF Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है. वायु सेना ने 'अग्निपथ योजना' के तहत अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स/नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. लेकिन उम्मीदवार अविवाहित भारतीय होना चाहिए. इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

अलग-अलग स्ट्रीम में की जाएगी भर्ती

1.हॉस्पिटैलिटी स्ट्रीम- खाना बनाना, किचन मैनेजमेंट, भोजन परोसना, रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री का सुरक्षित रखरखाव. 

2. हाउसकीपिंग स्ट्रीम- कार्यालय और परिसर की सफाई, लॉन्ड्री का कार्य, बागवानी, ऑफिस उपकरणों का रखरखाव अन्य आवश्यक सहायक कार्य

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

1.उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वींपास होना अनिवार्य है. 

2.केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं.

3.उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए.

आवेदन करने की प्रक्रिया 

1.अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेब पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.

2.वेबसाइट पर मौजूद Non-Combatant टैब से आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें.

3.फॉर्म को पूरी तरह भरकर और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके उसे साधारण डाक द्वारा दिए गए पते पर भेजें या निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में जमा करें.

4.आवेदन पत्र 17 अगस्त 2026 या उससे पहले वायु सेना केंद्र तक पहुंच जाना चाहिए.

इन बातों का रखें खास ध्यान

प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन भेज सकता है. एक से अधिक आवेदन जमा करने पर उम्मीदवारी पूरी तरह रद्द कर दी जाएगी.

जानकारी या दस्तावेजों के संदर्भ में अधूरे फॉर्म को सीधे खारिज कर दिया जाएगा.

आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है. इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

नोट: किसी भी परीक्षा या अधिक डिटेल के लिए ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाएं.