Combined Geo-Scientist Recruitment 2027: UPSC ने 127 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख

अभय राठौर

03 Sep 2026 (अपडेटेड: 03 Sep 2026, 05:56 PM)

UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2027: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के तहत आयोग ने 127 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा. इसके बाद मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2027: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के तहत आयोग ने 127 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

यह भर्ती मिनिस्ट्री ऑफ माइन्स के अंतर्गत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जल शक्ति मंत्रालय के अधीन केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में की जाएगी. इस भर्ती परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन राउंड की परीक्षा से होकर गुजरना पड़ेगा. इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं.

परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 तय की गई है. चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा. वहीं, मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी.

आवेदन के लिए तय आयु-सीमा

कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित और विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, सभी वर्गों की महिलाओं और एससी (SC), एसटी (ST) तथा दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है.

भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपना अकाउंट बनाएं.
  • अपना यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जनरेट करें, जिसका इस्तेमाल भविष्य की सभी यूपीएससी परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है.
  • इसके बाद कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरें. इसमें अपनी तस्वीर अपलोड करें, एक लाइव फोटो लें और सफेद कागज पर काले पेन से तीन बार किए गए अपने हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अब 'कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2027' के लिए परीक्षा विशिष्ट मॉड्यूल खोलें और अपनी स्ट्रीम (जियोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी, जियोफिजिक्स या केमिस्ट्री) चुनें.
  • अपनी पसंद का प्रारंभिक परीक्षा केंद्र चुनें और 200 रुपये की फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें.
  • फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सभी जानकारी अच्छे से जांच लें और फिर उसे सबमिट कर दें.
  • अंत में अपने URN और एप्लीकेशन नंबर के साथ कन्फर्मेशन स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

कुल 127 पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने 127 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों को दो श्रेणियों में बांटा गया है. पहली श्रेणी में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खान मंत्रालय) और दूसरी श्रेणी में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Category I: Geological Survey of India

 
Post Group Vacancies
Geologist A 29
Geophysicist A 0
Chemist A 7
Assistant Geologist B 34
Assistant Geophysicist B 35
Assistant Chemist B 6
Total 111

Category II: Central Ground Water Board

 
Post Group Vacancies
Scientist ‘B’ (Hydrogeology) A 5
Scientist ‘B’ (Chemical) A 1
Scientist ‘B’ (Geophysics) A 1
Assistant Hydrogeologist B 7
Assistant Chemist B 1
Assistant Geophysicist B 1
Total 16