नोएडा: महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित

यूपी तक

• 08:06 AM • 08 Aug 2022

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी (shrikant tyagi) की गिरफ्तारी पर सोमवार…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी (shrikant tyagi) की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया. पुलिस ने बताया कि 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार है जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है.

यह भी पढ़ें...

आरोपी श्रीकांत त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा का सदस्य होने का दावा किया है और सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आयीं हैं, लेकिन मामले के बाद से पार्टी की स्थानीय इकाई ने उससे दूरी बना ली है.

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि त्यागी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

वहीं नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93-बी स्थित त्यागी के फ्लैट के सामने किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया.

नोएडा में महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, देखें