फिरोजाबाद: LKG की छात्रा ने कपड़े किए गंदे तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, उखड़ गए सिर के बाल

सुधीर शर्मा

24 Feb 2023 (अपडेटेड: 24 Feb 2023, 10:51 AM)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन साल की बच्ची के साथ उसकी…

UP Tak
Google CTA

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन साल की बच्ची के साथ उसकी टीचर ने बुरी तरह मारपीट की. आरोप है कि टीचर ने बच्ची के बाल पकड़कर पीटा, इससे उसके सिर के बाल उखड़ गए. पूरी घटना की जानकारी जब बच्ची के माता-पिता को लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...
टीचर पर पिटाई करने का आरोप

बता दें कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना इलाके के बोझिया गांव निवासी तीन वर्षिय बालिका एलकेजी की बी आर अंबेडकर पब्लिक स्कूल की छात्रा है. गुरुवार को स्कूल के समय जो बच्ची टॉयलेट जाने गई तो उसके कपड़े खराब हो गए. जिसको लेकर ही शिक्षिका ने बच्ची की पिटाई कर दी. आरोप है कि टीचर ने बालिका के बालों को पकड़ा और बच्ची के बहुत सारे बाल टूट गए. बच्ची ने घर जाकर अपने घर वालों को पूरी व्यथा बताई तो परिजन गुस्से में आ गए. उन्होंने पहले स्कूल में शिकायत की और उसके बाद शिकोहाबाद सीओ देवेंद्र सिंह से मिले और तहरीर दी.

वहीं इस घटना पर बालिका के चाचा राजेश ने कहा कि कपड़े में टॉयलेट निकल गई थी, उसको टीचर ने मारा और यहां तक कि उसके बाल भी उखड़ गए. अब हमने शिकायत दर्ज कराई है. वहीं सी ओ टूंडला देवेंद्र सिंह का कहना है कि छोटी बच्ची के परिजनों से मिले थे, उन्होंने थाने में इस प्रकरण की मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं.