रातों-रात फिल्म और हिट गाने से निकाला... काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर लगाए ये गंभीर आरोप

यूपी तक

• 11:59 AM • 06 Oct 2026

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने रियलिटी शो में इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बिना नाम लिए आम्रपाली दुबे पर फिल्मों और हिट गानों से हटवाने के आरोप लगाए. काजल ने करियर में भेदभाव और प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर भी बात की.

Amrapali And Kajal Raghwani

Amrapali And Kajal Raghwani

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की दो सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बीच सालों से चली आ रही कोल्ड वॉर अब ऑन-कैमरा खुलकर सामने आ गई है. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के कई चौंकाने वाले राज खोले. शो में बिना किसी का नाम लिए काजल का सीधा इशारा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और पावरफुल स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की तरफ था. काजल ने आरोप लगाया कि करियर के दौरान एक बड़े स्टार के प्रभाव के चलते उनसे कई फिल्में और सुपरहिट गाने छीनकर दूसरी अभिनेत्री पर फिल्माए गए.

यह भी पढ़ें...

'रातों-रात फिल्मों से कर दिया जाता था बाहर'

रियलिटी शो के दौरान बातचीत में काजल राघवानी ने दावा किया कि अतीत में उन्हें कई फिल्मों से बिना किसी जानकारी के रातों-रात हटा दिया जाता था. काजल के मुताबिक शुरुआत में उन्हें वजह समझ नहीं आती थी. लेकिन जब बाद में उन्होंने अंदर की बातें पता कीं तो जानकारी मिली कि उन्हें प्रोजेक्ट्स से बाहर का रास्ता दिखाने के पीछे आम्रपाली दुबे की भूमिका थी.

हिट गानों को छीनकर दूसरे पर फिल्माने का आरोप

काजल ने इंडस्ट्री के भेदभाव पर बात करते हुए यह गंभीर आरोप भी लगाया कि अगर किसी फिल्म में उनका कोई गाना बहुत अच्छा या हिट बनता था, तो उसे उनसे ले लिया जाता था. कथित तौर पर उस हिट गाने को काजल से हटाकर आम्रपाली पर फिल्माने की कोशिश की जाती थी.

'पीछे नहीं था कोई बड़ा स्टार, इसलिए उठानी पड़ी आवाज'

इंडस्ट्री के पावर इक्वेशन पर खुलासा करते हुए काजल ने कहा कि आम्रपाली के पीछे इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार का मजबूत समर्थन था. इसी शह की बदौलत वे ऐसे फैसले लेने और प्रभाव डालने की स्थिति में थीं. वहीं दूसरी ओर काजल का कहना था कि उनके पीछे ऐसा कोई बड़ा स्टार नहीं था जो उनका पक्ष ले सके. काजल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में काफी पक्षपात झेला है और जब भी उन्होंने अपने अधिकार और सही बात के लिए आवाज उठाई तो लोगों ने उसे पसंद नहीं किया और उनके स्टैंड को गलत तरीके से पेश किया.


 
ये भी पढ़ें: 'माई हमार दुनिया...' पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से शेयर की भावुक करने वाली तस्वीर