बलिया में नीलम सिंह और सुमन देवी के बीच हुए विवाद ने लिया जातिगत रंग, दोनों में ऐसा क्या हुआ?

UP News: बलिया में जातिगत विवाद देखने को मिला. इसको लेकर 2 महिलाएं आमने-सामने आ गईं. दोनों के बीच मारपीट हुई. अब इस पूरे विवाद ने जातिगत रंग ले लिया है.

यूपी तक

• 07:38 PM • 17 Feb 2026

follow google news

UP News: UP Tak के खास शो पूर्वांचल की बात में आज हम बात करेंगे बलिया की. दरअसल इस समय यूपी में फॉर्म-7 और वोटर लिस्ट, ये शब्द चर्चा का विषय बने हुए हैं. एसआईआऱ प्रक्रिया को लेकर जबरदस्त राजनीति देखने को मिल रही है. इसी बीच अब बलिया में इसको लेकर 2 महिलाओं के बीच विवाद सामने आया है.

यह भी पढ़ें...

बलिया में 2 महिलाएं आईं आमने-सामने

बलिया में इसको लेकर अब विवाद हो गया है. विवाद भी 2 महिलाओं के बीच में हुआ है और अब इसने जातिगत रंग भी ले लिया है. मामला फॉर्म 7 और वोटर लिस्ट को लेकर चला, जहां दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ी गई. 

जिन महिलाओं में विवाद हुआ है, उनका नाम नीलम सिंह और सुमन देवी है. अब इनके बीच हुआ विवाद और झगड़ा गंभीर रूप ले रहा है. दरअसल सुमन देवी ने आरोप लगाया कि नीलम सिंह ने उनकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और उन पर हमला किया. यह विवाद स्थानीय राजनीति और जातिगत तनावों के बीच उभरा है. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल नीलम सिंह की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. ऊपर वीडियो में देखिए ये पूरा मामला.