लालू प्रसाद यादव के लिए ये कैसा न्यौता लेकर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह और राजीव सचान?

यूपी तक

• 11:00 AM • 13 Dec 2024

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 की तैयारियां शबाब पर हैं. इसी क्रम में अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता देश के गणमान्य लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

Ministers Dayashankar Singh and Rajiv Sachan with Lalu Prasad Yadav

Ministers Dayashankar Singh and Rajiv Sachan with Lalu Prasad Yadav

Google CTA

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 की तैयारियां शबाब पर हैं. इसी क्रम में अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता देश के गणमान्य लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इसी क्रम में योगी सरकार के दो मंत्री राकेश सचान और दयाशंकर सिंह बिहार पहुंचे थे. दोनों मंत्रियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के अलावा पूर्व सीएम और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता दिया है. 

यह भी पढ़ें...

इसके बाद मंत्रियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 'महाकुंभ 2025 को भारत की सांस्कृतिक एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए समर्पित है' और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि 'यह आयोजन ऐतिहासिक हो, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और अत्याधुनिक सुविधाएं हों.  मंत्रियों ने कहा कि इस साल का महाकुंभ भव्यता के मामले में पिछले सभी महाकुंभ को पीछे छोड़ देगा, जिसमें 45 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों, संतों, तपस्वियों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है. 

उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तैयारी में उत्तर प्रदेश सरकार ने सावधानीपूर्वक और समय पर व्यवस्था की है. मंत्रियों ने व्यवस्थाओं के लिए ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व’’ को श्रेय दिया.         उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान ने कहा, ‘‘यह एक स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ होगा. इसे प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ घोषित करके पर्यावरण के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया है. इस पहल के तहत, दोना-पत्तल (पेड़ों के पत्तों से बनी डिस्पोजेबल प्लेट) की दुकानें लगाई जाएंगी.'

दयाशंकर सिंह ने बताया, 5 लाख से अधिक गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने एक महीने से अथिक समय तक जारी रहने वाले इस महाकुंभ के बारे में कहा, 'पर्यटकों को पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. इस संबंध में, पांच लाख वाहनों की कुल क्षमता वाले 101 स्मार्ट पार्किंग स्थल 1,867.04 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं, जो 2019 में पार्किंग क्षेत्र से 763.75 हेक्टेयर अधिक है.”   

भाजपा नेताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद से भी उनके आवास पर मुलाकात की. राजद प्रमुख से मुलाकात के बाद सचान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने योगी जी का निमंत्रण लालू जी को दिया. बिहार उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और इस राज्य के लोग बड़ी संख्या में कुंभ मेले में आते हैं. हम बिहार के नेताओं से मिलकर उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे कुंभ के लिए कुछ समय निकालें.’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘लालू जी ने हमें आश्वासन दिया है कि वह कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आएंगे. हमने लालू जी से पूरे परिवार के साथ आने का आग्रह किया है.’’ एक सवाल के जवाब में सचान ने कहा, ‘‘हम तेजस्वी यादव से नहीं मिल सके, क्योंकि वह शहर में नहीं हैं. लेकिन हमें उम्मीद है कि युवा नेता कुंभ में अपने पिता के साथ आएंगे.’’