बागपत में सैन्य ट्रक में अचानक सवार होकर और हाथों में हथौड़ा लेकर क्यों आ गए सेना के कई जवान? हैरान कर देगी वजह

यूपी तक

04 Jun 2025 (अपडेटेड: 04 Jun 2025, 01:00 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेना के जवान सैन्य ट्रक में सवार होकर अचानक आ गए. जवानों के हाथों में हथौड़ा था. इसके बाद जो हुआ, सभी लोग खड़े-खड़े देखते रहे.

Baghpat, Baghpat news, Baghpat viral news, army in Baghpat, indian army, up news, up viral news, up viral video, up crime, Baghpat viral video, बागपत में सेना के जवान, बागपत, बागपत न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में अचानक सैन्य ट्रक में सवार होकर सेना के जवान आए. सैन्य ट्रक से सेना के जवान उतरे और सभी जवान एक घर में चले गए. इसके बाद जो हुआ, उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में पुलिस भी दिख रही है. मगर वह भी सेना के जवानों के सामने कुछ कहती हुई नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ें...

यूपी के बागपत में सेना के जवान हाथों में हथियार नहीं बल्कि हथौड़ा लेकर आए. सभी जवानों ने एक मकान पर हमला बोल दिया. मकान का गेट तोड़ डाला, मकान का दरवाजा ट्रक में डाल दिया और फिर वहां से वापस चले गए. ऐसा लगा जैसे वह किसी खास मिशन के लिए ही इस मकान में आए थे.

आखिर बागपत में ये क्या हुआ?

ये पूरा मामला बागपत के वाजिदपुर गांव से सामने आया है. दरअसल यहां के रहने वाले एक शख्स तरुण कुमार सिग्नल रेजीमेंट में सैन्य अधिकारी हैं. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. उनके पिता ऋषिपाल का जमीनी विवाद अपने ही बड़े भाई धीर सिंह के साथ चल रहा है. विवाद ज्यादा बढ़ा तो सेना अधिकारी तरुण कुमार ने अपने जवानों को ऑपरेशन मकान वापसी का आदेश दे डाला.

ये भी पढ़ें: गहरे तालाब में डूब रही थी गाय और वहां खडे़ थे 2 मुस्लिम मोहसिन और मुस्कुरान, बागपत में आगे जो हुआ उसे जान चौंक जाएंगे

सैन्य वाहन में भरकर आए जवान

आदेश मिलते ही सेना के जवान सैन्य ट्रक में सवार होकर गांव आए. सीधा घर गए और वहां का गेट तोड़ दिया. फिर दरवाजा उखाड़ लिया. मकान की दीवारों पर इस दौरान हथौड़ा भी चला दिया. इस दौरान पीड़ित पक्ष सिर्फ वीडियो बनाता रहा. ग्रामीण भी सब कुछ देखते रहे. मगर किसी की हिम्मत ही नहीं हुई कि वह सेना के जवानों को रोक सके.

पीड़ित धीर सिंह ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित धीर सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनका विवाद अपने छोटे भाई से चल रहा है. उनका बेटा सेना में अधिकारी है. उनके बेटे-बहू की मौत हो चुकी है. पोती के लिए सिर्फ वहीं जिंदा हैं. ऐसे में वह अपना हिस्सा अपनी पोती को देना चाहते हैं. इसलिए यहां निर्माण कार्य चल रहा था. मगर यहां सेना के जवान आए और सब कुछ तोड़ दिया.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

बता दें कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तरुण कुमार, उनके पिता समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने सेना हेडक्वार्टर को भी मामले की जानकारी दे दी है और रिपोर्ट भी भेज दी है. सीओ सिटी विजय कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में जवानों द्वारा मकान तोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद रफी ने पेचकस से की थी सायरा के साथ क्रूरता, मुरादाबाद में हुए इस मर्डर केस की पूरी कहानी जान दंग रह जाएंगे