सहारनपुर के दादा-दादी ने बेटी संग मिलकर क्यों छीनी अपनी मासूम पोती इशिका की जिंदगी? वजह जान होश उड़ जाएंगे

राहुल कुमार

29 May 2025 (अपडेटेड: 29 May 2025, 04:40 PM)

UP News: सहारनपुर के दादा-दादी सरिता और धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा किया है, जिसने जानने के बाद पुलिस भी सन्न रह गई है. इन दोनों ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपनी पोती इशिका को ही मार डाला. इसके पीछे की वजह जो सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है.

UP News, UP Viral news, UP Crime, UP Viral news, UP Crime news, Saharanpur, Saharanpur news, Saharanpur viral news, Saharanpur crime, Saharanpur police, Saharanpur viral, सहारनपुर, सहारनपुर न्यूज, सहारनपुर पुलिस, सहारनपुर क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: क्या कोई दादा-दादी अपनी ही मासूम पोती को मार सकते हैं? उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. यहां दादा-दादी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपनी ही 5 महीने की पोती को मार डाला. उसका गला रेत डाला. दादी ने खुद अपने हाथों से अपनी पोती का गला रेता और उसे मौत के घाट उतार दिया. जानिए ये सनसनीखेज मामला

यह भी पढ़ें...

 प्वाइंट्स में समझिए कि दादा-दादी ने अपनी ही पोती को क्यों मारा?

1- सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र अंतर्गत गांव कुतुबपुर कुसानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 5 महीने की मासूम बच्ची इशिका की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ मच्छरदानी में सो रही थी. इसी दौरान हत्या को अंजाम दे दिया गया. 

2-  दरअसल मासूम की हत्या खुद उसके दादी-दादा ने की. इसमें पीड़ित मां की ननद ने भी अपने माता-पिता का साथ दिया. देर रात दादा ने ब्लेड उपलब्ध करवाया और दादी ने अपनी पोती का गला रेत दिया. इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद थी. दरअसल मृतका की मां ने अपनी सास को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. ये बात पीड़ित मां ने सभी परिजनों को बता दी थी. इसके बाद से ही सास बहू से बदला लेना चाहती थी. उसने अपनी बहू को फंसाने के लिए अपनी पोती की हत्या की साजिश रची और अपने पति और बेटी को भी इसमें शामिल किया था. 

3- राजन और शिवानी की 5 माह की बेटी इशिका थी. राजन पिछले 3 महीने से काम के सिलसिले में केरल गया हुआ था. सास और बहू में विवाद उस समय शुरू हुआ जब कुछ समय पहले बहू ने अपनी सास को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. ये बात उसने अपने जेठ-जेठानी समेत सभी परिजनों को बता दी थी. इसके बाद से ही सास बहू से नफरत करने लगी थी. 

4- बताया जा रहा है कि सोने से पहले ननद ने अपनी भाभी यानी मृतक बच्ची की मां को चाय दी. इस चाय में नींद की गोली मिलाई गई. चाय पीने के बाद बच्ची की मां गहरी नींद में सो गई. इसके बाद सास-ससुर और उनकी बेटी ने मासूम को मारने की साजिश रची. 

5- देर रात दादी ने अपने हाथों से अपनी पोती का गला रेत दिया. जिस समय दादी अपनी पोती की जान ले रही थी, उस दौरान उसका पति और उसकी बेटी भी वहां मौजूद थे. इन तीनों का मकसद था कि हत्या का आरोप बहू पर चला जाए और बेटी की हत्या के आरोप में मां ही फंस जाए और वह जेल भेज दी जाए. 

ये भी पढ़ें: लड़की ने मैनपुरी के अमुक को देखने के बाद उसके संग कर दिया शादी से इनकार, फिर हुआ ऐसा कांड, होश उड़ जाएंगे

पोती की हत्या के आरोप में दादा-दादी हुए गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस को शुरू से ही परिजनों पर हत्याकांड को अंजाम देने का शक था. पोस्टमॉर्टम में भी हत्या की बात सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की और मृतका मासूम के दादा-दादी पर ही शक गहराया. जब पुलिस ने सख्त पूछताछ की तो ये पूरी सनसनीखेज कहानी सामने आ गई.

पुलिस ने अपनी पोती की हत्या के आरोप में दादी सरिता और दादा धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में शामिल पीड़ित मां की ननद नाबालिग है. उसे भी हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर रोहित सिंह सजवाण (एसएसपी) ने बताया, मासूम के पोस्टमॉर्टम में हत्या की बात सामने आई थी. मामले की जांच की गई तो पूरा मामला खुल गया. मासूम के दादी-दादी और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक मासूम की मां ने अपनी सास को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था. इसके बाद से सास ने ये साजिश रचनी शुरू की और अपने पति और बेटी को भी इसमें शामिल कर लिया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.