अश्लील रील्स और गाली वाली वीडियो बनाने वाली संभल की महक और परी के साथ कोर्ट में ये क्या हुआ? बाहर भी खूब हसीं

अभिनव माथुर

• 12:30 PM • 16 Jul 2025

UP News: संभल की महक और परी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जानिए इनके साथ वहां क्या हुआ?

Sambhal Pari or Mahak, Sambhal, UP News, Sambhal latest news, up latest news, Sambhal Crime news, Sambhal latest news, Sambhal viral video, up news, up latest news, संभल, संभल न्यूज, संभल वायरल न्यूज, संभल वायरल वीडियो,

UP News

Google CTA

UP News: अश्लील वीडियो और रील्स बनाने वाली, गंदी-गंदी गालियां देने वाली संभल की महक और परी को कल गिरफ्तार कर लिया गया था. परी और महक के साथ हिना और आलम को भी अरेस्ट किया गया था. मगर ये चारों जेल जाते-जाते बच गए. दरअसल इन चारों को बड़ी राहत मिल गई है. 

यह भी पढ़ें...

कोर्ट में इनके साथ क्या हुआ?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन चारों को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा (296) b और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. इस धाराओं में 3 साल की सजा का प्रावधान है. कोर्ट में महक-परी, हिना और आलम ने माना कि उनसे गलती हुई है और वह आगे से कभी ऐसा नहीं करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने इन्हें जमानत दे दी. इस तरह से ये चारों जेल जाते-जाते बच गए.

ये भी पढ़ें: अश्लील इशारों, गालीगलौच की रील बनाने वाली संभल की महक और परी की असली कहानी आपको हैरान कर देगी

कोर्ट परिसर में भी हंसती रहीं

बता दें कि जब महक और परी को पुलिस चंदौसी कोर्ट लेकर गई तो परिसर में मौजूद कई लोगों ने दोनों की वीडियो बनाई. इस दौरान ये दोनों हंसती हुई नजर आईं.

आपको बता दें कि महक और परी संभल के असमोली क्षेत्र के शहवाजपुर गांव की रहने वाली हैं. दोनों आपस में दोस्त हैं. हिना भी इनका सहयोग करती थी और आलम इनकी वीडियो शूट करता था. महक और परी ने Mehakpari143 नाम से सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट भी बना रखा था. पूछताछ में सामने आया है कि अश्लील बातें और इशारे करते हुए रील्स और वीडियो बनाकर ये लोग हर महीने 30 से 40 हजार रुपये कमा लेते थे और इन पैसों को फिर आपस में बांट लेते थे.