देहरादून में मुस्लिम होने की वजह से अनीश अली के परिवार को पीटा गया? वीडियो वायरल, अब पुलिस ने ये बताया

यूपी तक

05 May 2025 (अपडेटेड: 05 May 2025, 02:19 PM)

UP News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम होने की वजह से अनीश अली के परिवार के साथ मारपीट की गई है. अब खुद इस मामले में देहरादून पुलिस का रिएक्शन सामने आया है.

Dehradun, Dehradun News, UP News, UP Viral news, Uttarakhand news, Uttarakhand viral video, Dehradun viral video, up viral video, Dehradun crime, Dehradun police, देरहादून, यूपी न्यूज, उत्तराखंड न्यूज, वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धर्म पूछकर मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट की गई है. सोशल मीडिया पर मारपीट की ये वीडियो काफी वायरल है और इसपर तरह-तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हो रहे इन दावों को लेकर देहरादून पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है. देहरादून पुलिस ने पूरे मामले की असल सच्चाई बताई है. 

यह भी पढ़ें...

देहरादून में हुई मुस्लिम परिवार से मारपीट?

देहरादून पुलिस का कहना है कि ये पूरा विवाद गाड़ी खराब होने और सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ है. पुलिस ने बताया, मुस्लिम परिवार के सदस्य गाड़ी से जा रहे थे. रास्ते में गाड़ी खराब हो गई, जिसकी वजह से जाम लग गया. इसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट तक बात पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: ‘1 महीने के लिए पत्नी दे दो ब्याज माफ हो जाएगा’, हनीफ की ये बात सुन शमशेर और शाजमा ने जो किया, चौंक जाएंगे

संजय रावत और अनीश अली में हुआ था विवाद

वायरल वीडियो 1 मई का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, कोतवाली पटेल नगर क्षेत्रांतर्गत मोनाल एंक्लेव बंजारा वाला में झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे. दरअसल भोगपुर के अनीश अली परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में जा रहे थे. मगर उनकी गाड़ी मोनाल एनक्लेव में एक दुकान के पास खराब हो गई और टायर नाली में फंस गया. इसकी वजह से वहां जाम लग गया.

पुलिस ने आगे बताया, इस बात को लेकर मोनाल एन्क्लेव में रहने वाले संजय रावत का अनीश अली से विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई, जिसमें दोनों पक्ष घायल हुए. घायलों को फौरन पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: इस उस्मान की वजह से भड़क गया था नैनीताल, जानिए इसके साथ अब पुलिस ने क्या किया? IAS दीपक रावत ने ये बताया

केस दर्ज किया गया

पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया, घटना के संबंध में पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि ये पूरा विवाद जाम को लेकर हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: प्रिया तिवारी की जिंदगी नरक बनाने वाले रिजवान के बारे में जानते हुए भी SHO मंसूर ने नहीं लिया एक्शन, अब फंसे

(देहरादून से अंकित शर्मा के इनपुट के साथ)