सब्जी बेचने वाले अजय को पसंद नहीं था पत्नी का काला रंग, सनकी आदमी ने उठा लिया खौफनाक कदम

विनय पांडेय

• 09:36 AM • 07 Jun 2025

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. जानें क्या है वारदात की वजह?

Representativ Image

Representative Image (Photo AI)

Google CTA

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी का रंग काला था जिसकी वजह से दोनों के बीच में विवाद हुआ करता था. दूसरी वजह पुलिस की मानें तो पति नशे का आदी था, आए दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल, यह घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा गांव की है. बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले सब्जी विक्रेता अजय की एक साल पहले प्रीति नाम की महिला से शादी हुई थी. पत्नी का रंग ज्यादा काला था, जिसकी वजह से उसे अपनी पत्नी पसंद नहीं थी. इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था. दूसरी वजह पुलिस की मानें तो अजय नशे का आदी था, जिसकी वजह से रोज विवाद हुआ करता था. 

बताया जा रहा है कि आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था. इसके बाद पति ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि मौके से कोई आलाकत्ल (हत्या के वक्त प्रयोग किए जाने वाला हथियार) नहीं मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने कहा, "आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था. इसके बाद पति ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें: सिर कटी लाश, जेब में पर्ची: मेरठ में लव स्टोरी का खौफनाक अंत, मां ने 17 साल की बेटी को दी दर्दनाक मौत