UP Weather forecast bulletin: अगले 48 घंटों में 2-3°C गिरेगा टेंप्रेचर, यूपी के मौसम को लेकर आया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश मौसम का ताजा अपडेट: इटावा में सबसे बड़ी ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3°C नीचे. जानें अगले 2-3 दिनों में शीतलहर का असर और बचाव के उपाय.

UP Weather Update

यूपी तक

• 08:23 AM • 10 Nov 2025

follow google news

उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और अगले 48 घंटों में इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ जाएगा. इसका सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें...

यूपी में न्यूनतम तापमान की बड़ी गिरावट

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में अचानक भारी कमी दर्ज की गई है. इसे इस सीजन की ठंड की सबसे बड़ी दस्तक माना जा रहा है. 
जिला        न्यूनतम तापमान        सामान्य से अंतर
इटावा        8.4°C        -6.3°C (सबसे बड़ी गिरावट)
कानपुर नगर    10.0°C        -4.0°C
बुलंदशहर        11.0°C        -
बरेली            11.1°C        -4.4°C
प्रयागराज        12.0°C        -3.9°C

अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान और शीतलहर का अलर्ट

टभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के मौसम में अगले 48 घंटों में बड़ा बदलाव आएगा. अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. इससे पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ेगी. 10 से 11 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. पड़ोसी राज्यों में इस स्थिति का असर उत्तर प्रदेश के तापमान पर पड़ेगा. 

यहां नीचे देखिए मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का टेंप्रेचर मैप

अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है.

दिन के समय अभी भी गर्मी बरकरार

हालांकि रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन दिन के समय अभी भी कुछ जिलों में तापमान सामान्य या उससे ऊपर बना हुआ है. इससे सुबह और शाम को तेज ठंड और दोपहर में सामान्य मौसम का अनुभव हो रहा है.

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान

1.बहराइच 31.2 (1.3)
2.गोरखपुर 30.5 (-0.1)
3.फुर्सतगंज 30.3 (-0.1)
4.कानपुर IAF 30.2 (NA)
5.प्रयागराज 29.8 (-0.8) 

IMD ने किसानों और नागरिकों को सलाह दी है कि रात के तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए वे ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय करें.

    follow whatsapp