UP Weather Update: इस साल उत्तर प्रदेश में मॉनसून की वापसी के समय मौसम की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शुरुआत में प्रशांत महासागर में अल-नीनो की तटस्थ स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे ला-नीना की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर अक्टूबर से दिसंबर के बीच की बारिश पर पड़ सकता है. इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
कैसा रहेगा तापमान?
अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) की प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है. इसका मतलब यह है कि अक्टूबर के दौरान रात का मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहेगा. न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण लोगों को रात में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हो सकती है.
इस मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, ताकि वे अपने कृषि और दैनिक कार्यों की योजना इस बदलाव के अनुसार बना सकें.आने वाले महीनों में मौसम में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इसलिए, मौसम विभाग की ओर से नियमित रूप से जारी की जाने वाली जानकारी और सुझावों का पालन करना जरूरी है.
ADVERTISEMENT











